Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

संघर्षविराम उल्लंघनों का सेना दे रही है जवाब: जेटली

संघर्षविराम उल्लंघनों का सेना दे रही है जवाब: जेटली नई दिल्ली: रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को कहा कि सीमा पर पाकिस्तान जब भी संघर्ष विराम का उल्लंघन करता है भारतीय सैनिक उस पर उचित प्रतिक्रिया देते हैं।

रक्षा मंत्री ने सवालों के जवाब में उक्त बात कही। उनसे पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का लगातार उल्लंघन किए जाने के बारे में प्रश्न किया गया था।

भारत-पाक सीमा पर पिछले 10 दिनों में पाकिस्तानी सैनिकों ने 12 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।

पाकिस्तान के नई दिल्ली स्थित उच्चायुक्त द्वारा अलगाववादी कश्मीरी नेताओं से बातचीत करने पर कड़ा रुख अपनाते हुए भारत ने 25 अगस्त को इस पड़ोसी देश के साथ होने वाली सचिव स्तरीय वार्ता को रद्द कर दिया है।

भारत ने पाकिस्तान से दो टूक कहा कि वह या तो भारत के साथ वार्ता करे या फिर अलगाववादियों से घाल-मेल।
अन्य सेना लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल