Thursday, 28 March 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

......तो बढ़ती उम्र का चेहरे पर नहीं दिखेगा असर

जनता जनार्दन डेस्क , Jul 30, 2014, 14:08 pm IST
Keywords: सेहत   उम्र   शरीर   बीमारियां   बढ़ती उम्र   फिट   कैलोरी   स्वास्थ्य   जवां   चेहरा   थकान   Health   Age   Body   Disease   Old age   Fit   Calories   Health   Young   Face   Fatigue  
फ़ॉन्ट साइज :
......तो बढ़ती उम्र का चेहरे पर नहीं दिखेगा असर नई दिल्ली: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है शरीर में कई तरह के बदलाव होने शुरू हो जाते हैं। बीमारियां भी चपेट में लेने लगती हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बढ़ती उम्र को मात दे देते हैं। उम्र तो बढ़ती है लेकिन उनका शरीर जवां रहता है।

ऐसे लोग अपने को फिट रखने के लिए अनावश्यक कैलोरी को अपने शरीर में जमने नहीं देते। कुछ ऐसे टिप्स हैं जिन्हें अपनाकर बढ़ती उम्र के असर से शरीर को दूर रखा जा सकता है।

सुबह का नाश्ता आप जरूर करें। सुबह का नाश्ता आपकी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। इसके लिए आप स्प्राउट, ओट्स, फल, सब्जियां, दूध आदि ब्रेकफास्ट में ले सकते हैं। इसके अलावा वक्त पर लंच करें। लंच में सब्जी, दही और सलाद को शामिल करें। इससे आप में दिनभर काम करने के लिए एनर्जी आएगी।

अगर आप सुबह जल्दी उठने में सक्षम नहीं हैं तो अपने नियमित वक्त पर उठे और सैर पर जाएं। 30 मिनट की वॉक आपके लिए फायदेमंद रहेगी। एक्सरसाइज, योगा या मेडिटेशन करें। कार्डियों करें, इससे आपकी अतिरिक्त चर्बी कम होगी और आप फिट रहेंगे।

डिनर में हल्का-फुलका खाना लें और डिनर के तुरंत बाद कभी ना सोएं। थोड़ी सैर कर आएं या सीढिया चढ़े उतरें। लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करने से भी अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है। पानी खूब पीना चाहिए। पानी पीने से आपके शरीर के अंदर जो दूषित पदार्थ हैं वो बाहर निकल जाएंगे और आप स्वस्थ रहेंगे।

तनाव आपकी सेहत पर बहुत बुरा असर डालता है, इसलिए तनाव से दूर रहने की कोशिश करें। तनाव दूर करने के लिए आप मेडिटेशन का सहारा भी ले सकते हैं।
अन्य स्वास्थ्य लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल