Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

कानपुर में महिला की हत्या: पति ने कबूला जुर्म, ड्राइवर भी था शामिल!

जनता जनार्दन डेस्क , Jul 30, 2014, 11:49 am IST
Keywords: कानपुर   महिला   पति   हत्या   अवैध संबध   मृतक महिला का नाम ज्योति   Kanpur   Woman   Husband   Murder   Illicit relations   Deceased woman named Jyoti  
फ़ॉन्ट साइज :
कानपुर में महिला की हत्या: पति ने कबूला जुर्म, ड्राइवर भी था शामिल! कानपुर: कानपुर में बिस्कुट कंपनी के मालिक की बहू की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महिला के पति ने उसकी हत्या की है और हत्या में ड्राइवर के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी पति ने पुलिस के सामने हत्या करने की बात मान ली है। दरअसल, आरोपी पति के कई महिलाओं के साथ अवैध संबध थे और इसी के चलते पत्नी के साथ उसकी अनबन थी, जिसके बाद उसने पत्नी की हत्या करवा दी। मृतक महिला का नाम ज्योति था और उसकी हत्या सोमवार की रात उस समय कर दी गई थी जब वह पति पीयूष के साथ खाना खाकर लौट रही थी।

आईजी आशुतोष पांडेय ने कहा कि केस में पीयूष प्राइम सस्‍पेक्‍ट है। मौके पर मिले सारे सबूत उसके खिलाफ हैं। सबूत मिलने के बाद ही उसे हिरासत में लिया गया है। वह पुलिस को जांच में सहयोग नहीं कर रहा था और लगातार अपने बयानों को बदल रहा था। पुलिस की कई टीमें पति से पूछताछ कर रही हैं।

आईजी के मुताबिक, मृतका के शव पर चाकू के करीब डेढ़ दर्जन निशान हैं। वारदात को किसी प्रोफेशनल किलर ने अंजाम नहीं दिया है। हत्या किसी अपने ने ही की है। इसके अलावा जांच में भी कई पहलू सामने आए, जो बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं, जैसे घटना के करीब एक घंटे बाद पति पीयूष ने पुलिस को सूचना क्यों दी।

आखिर पति ने मीडिया से इतनी दूरी क्यों बनाई? सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, जिस होटल में पीयूष पत्नी के साथ खाना खाने गया था, उसमें कोई और कपड़े पहन रखे थे, लेकिन जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो उसके कपड़े बदले हुए थे। आखिर उसने कपड़े कहां बदले?

आईजी ने मीडिया से बातचीत में उपरोक्त बातों का खुलासा करते हुए बताया कि घटनास्थल से तीन नए चाकू मिले हैं, जो एक साथ रखे हुए थे। उन पर खून के धब्बे तो थे, लेकिन उन्हें देख कर लगता है कि उनसे अपराध नहीं किया गया है।

फिर महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, उसके साथ कोई अनहोनी नहीं हुई। घटना लूट के इरादे से नहीं की गई, क्योंकि कोई भी सामान गायब नहीं था। शव को देख लगता है की हत्या बहुत आक्रोश और गुस्से में की गई है।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल