Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

पार्किंसन की बीमारी को बढ़ने से रोकती है दालचीनी

जनता जनार्दन डेस्क , Jul 13, 2014, 12:21 pm IST
Keywords: पार्किंसन   बीमारी   दालचीनी   रोग   बढ़ने से रोकने में मददगार   Parkinson's disease   Cinnamon   Disease   Help prevent progression  
फ़ॉन्ट साइज :
पार्किंसन की बीमारी को बढ़ने से रोकती है दालचीनी वॉशिंगटन: एक नए अध्ययन से पता चला है कि भोजन बनाने में इस्तेमाल होने वाली दालचीनी पार्किंसन के रोग को बढ़ने से रोकने में मददगार हो सकती है।

अमेरिका में रश यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने अध्ययन कर यह पता लगाया है कि दालचीनी का इस्तेमाल इस बीमारी के दौरान बायोकेमिकल, कोशिकीय और संरचनात्मक परिवर्तनों को बदल सकता है।

इस अध्ययन के दौरान दालचीनी के इस्तेमाल से चूहे के दिमाग में इस तरह के परिवर्तन हुए।

अध्ययन के प्रमुख शोधकर्ता कलिपदा पहन और रश में न्यूरोलॉजी के प्रोफेसर डेविस ने कहा,  सदियों से दालचीनी का इस्तेमाल व्यापक रूप से एक मसाले के रूप में दुनिया भर में होता रहा है।

उन्होंने कहा, पार्किंसन से ग्रस्त रोगियों में इस बीमारी को बढ़ने से रोकने के लिए संभवत यह सबसे सुरक्षित तरीकों में से एक हो सकता है।
अन्य स्वास्थ्य लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल