![]() |
![]() |
मुंबई के कैंपा सोसायटी में कटा बिजली और पानी का कनेक्शन
जनता जनार्दन डेस्क ,
Jun 23, 2014, 17:37 pm IST
Keywords: दक्षिण मुम्बई कैम्पा कोला परिसर निवासियों नगरपालिका अधिकारियों 96 अवैध फ्लैटों जल गैस और बिजली कनेक्शन South Mumbai Campa Cola premises Residents Municipal officials 96 Illegal flats Water Gas and Electricity connections
![]() नगर निकाय के उपायुक्त आनंद वाघाक्लकर ने कहा कि निवासियों ने आज हमारे साथ सहयोग किया। हमारे दल ने फ्लैटों को बिजली, पानी और गैस की आपूर्ति काटना शुरू कर दिया है। हमने इसके लिए 12 दल बनाये हैं। उन्होंने कहा कि वृहन्न मुम्बई नगर पालिका (एमसीजीएम) ने सुबह 11 बजे से काम करना शुरू किया है और यह सूर्यास्त तक जारी रहेगा। एमसीजीएम के अधिकारी ने कहा, ‘ हमने निवासियों को आश्वस्त किया है कि हम उच्चतम न्यायालय के आदेश के मुताबिक शांतिपूर्ण ढंग से आवश्यक आपूर्ति काटेंगे और इससे अधिक कुछ और नहीं करेंगे।’ एमसीजीएम अधिकारियों को परिसर में प्रवेश नहीं करने देने के रूख से पीछे हटते हुए यहां के निवासियों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के हस्तक्षेप के बाद कल असुविधा के लिए नगर निकाय से खेद प्रकट किया। दक्षिण मुम्बई के वर्ली क्षेत्र में स्थित परिसर के निवासियों ने अवैध फ्लैटों में पानी और बिजली आपूर्ति काटने के लिए एमसीजीएस अधिकारियों को अंदर आने की अनुमति देने का निर्णय किया। परिसर के निवासियों ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को अर्जी भेजी है जिसमें मानवीय दृष्टि से अवैध फ्लैटों को गिराने पर रोक लगाने का आग्रह किया गया है। निवासियों ने कहा है कि अगर अवैध फ्लैटों को गिरा दिया जाता है तब यहां रहने वाले वरिष्ठ नागरिक आवासहीन हो जायेंगे। |
क्या विजातीय प्रेम विवाहों को लेकर टीवी पर तमाशा बनाना उचित है? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|