लोकसभा में देखने को मिला मिनी इंडिया
जनता जनार्दन डेस्क ,
Jun 05, 2014, 16:51 pm IST
Keywords: लोकसभा सदस्यों शपथ ग्रहण मिनी इंडिया का मंजर था पारंपरिक पारिधान और हर जुबान Lok Sabha members Swearing MINI India Scene of traditional Paridhan and every tongue
नई दिल्ली: लोकसभा में आज (गुरुवार) सदस्यों के शपथ ग्रहण के दौरान मिनी इंडिया का मंजर था, जहां देश के कोने-कोने से चुनकर आये सदस्यों के जरिए पारंपरिक पारिधान और हर जुबान की झलक देखने को मिली।
शपथ लेने आये सदस्यों में गजब का उत्साह था। कई सदस्य क्षेत्रीयता की पहचान वाले रंग-बिरंगे पारंपरिक पारिधान पहनकर आये, तो कई ने अपनी मातृभाषा में शपथ ली। भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने बिना कागज पढ़े शपथ ली और सदस्यों की वाहवाही बटोरी। एक ओर राजस्थानी और गुजराती पगड़ियों सहित किस्म-किस्म की पगड़ियां, तो दूसरी ओर अल-अलग राज्यों के पारंपरिक पारिधान भी देखने को मिले। सुषमा स्वराज, उमा भारती और डॉ. हर्षवर्धन ने संस्कृत में शपथ ली, जबकि अशोक गणपति राजू ने तेलुगू के बजाय हिंदी में शपथ ग्रहण की। हरसिमरत कौर बादल ने पंजाबी में, अनंत कुमार, जीएम सिद्धेश्वरा और डीबी सदानंद गौड़ा ने कन्नड़ में, मनसुख भाई वासवा ने गुजराती में, राव साहब दानवे ने मराठी में, जबकि मेनका गांधी ने अंग्रेजी में शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण के बाद सोनिया गांधी ने मेज थपथपाकर स्वागत किया। कई अन्य सदस्यों ने क्षेत्रीय भाषाओं मसलन मैथिली, कोंकणी, असमिया और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में शपथ ली। बिहार से भाजपा सांसद कीर्ति आजाद पारंपरिक मैथिली पारिधान और पगड़ी पहनकर आये थे, जबकि गुजरात के दो सांसद देवूसिंह जैसिंगभाई चौहान और मोहनभाई कल्याणजीभाई कुंडारिया पारंपरिक गुजराती पारिधान और पगड़ी पहने थे। खाद्य एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राम विलास पासवान सत्ता पक्ष की बेंचों पर अगली पंक्ति में बैठे थे। जब उनके भाई राम चंद्र पासवान और बेटे चिराग पासवान ने शपथ ली, तो वह उत्साह से मेज थपथपाते नजर आये। चिराग नीली डेनिम की जींस और सफेद कुर्ता पहनकर आये थे। बॉलीवुड से अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, परेश रावल और किरण खेर ने शपथ ली। लोजपा सदस्य वीणा देवी शायद अपनी ऐनक लाना भूल गयीं थीं, इसलिए उन्होंने लोकसभा के एक कर्मचारी से उसका चश्मा मांगा और फिर शपथ पढ़ी। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|