Thursday, 28 March 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

मुंडे के निधन पर दिग्गजों ने जताया शोक

मुंडे के  निधन पर दिग्गजों ने जताया शोक नई दिल्ली: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे की आज एक सड़क हादसे में मौत हो गई। मुंडे महाराष्ट्र के लोकप्रिय नेताओं में से एक थे, जिन्होंने किसानों के लिए काफी संघर्ष किया। मुंडे की मौत पर पूरे देश के दिग्गजों ने शोक जताया है।

राजनाथ ने ट्विटर पर लिखा, "गोपीनाथ मुंडे के निधन के समाचार से गहरे सदमे में हूं। वह जमीन से जुड़े नेता थे और गरीब जनता एवं किसानों के हितैषी थे।" उन्होंने आगे लिखा, "मुंडे जी का निधन भाजपा के लिए एक अपूर्णीय क्षति है और उनके जाने से महाराष्ट्र की राजनीति और सामाजिक जीवन में बड़ा खालीपन आ गया है।"

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने एक कुशल प्रशासक खो दिया है। चौहान ने कहा कि मुंडे एक अच्छे राजनेता और कुशल प्रशासक थे, उनका निधन देश की क्षति है। चौहान मुंडे के निधन से बेहद आहत हैं। उन्होंने ईश्वर से मुंडे की आत्मा को शांति और उनके परिवार को यह आघात सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

अनुराग ठाकुर: गोपीनाथ मुंडे की मौत अचंभित और दुखी करने वाली खबर है। मुंडे जमीन से जुड़े नेता थे और आश्चर्यजनक व्यक्ति थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

अरुण जेटली: गोपीनाथ मुंडे के निधन की खबर से मैं हिल गया। मैंने एक दोस्त खो दिया है।

डॉ. सीपी जोशी: यह सुनकर दुख हुआ कि गोपीनाथ मुंडे नहीं रहे। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं है, उनकी आत्मा को शांति मिले।

उमर अब्दुल्लाह: गोपीनाथ मुंडे के दुखद और असामयिक मृत्यु के बारे में सुनकर बहुत खेद हुआ। मैं उनके परिवार के प्रार्थना करूंगा।

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी: मुझे जैसे ही खबर मिली, इस पर यकीन नहीं हुआ। मुंडे जनता की समस्याओं से लड़ते हुए यहां तक पहुंचे थे। उनके परिवार और बीजेपी के लिए बड़ी क्षति है। मुंडे संघर्षशील और मेहनती आदमी थे। लोगों से जुड़े थे। तकलीफ की बात है कि प्रमोद महाजन जी, जो उसी परिवार के बड़े सदस्य थे और उनके बाद मुंडे जी का निधन बहुत तकलीफदेह है।

कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री: मुंडे की मौत से हम बहुत दुखी हैं। महाराष्ट्र के विकास में मुंडे का अहम योगदान रहा है। वह महाराष्ट्र के लिए काम करते थे। मैंने कई अवसरों पर उनसे बातचीत की, उनके जाने से एक शून्य बन गया है, मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ है।

बीजेपी नेता विजय गोयल: मुंडे का निधन बहुत दुःख की खबर है। मुंडे पार्टी के बड़े नेता थे।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा: बहुत दुःख कि ख़बर है। मुंडे का निधन पार्टी के लिए नुकसान है। हमारी संवेदना उनके परिवार के साथ है। उनकी आत्मा को शांति मिलें। 12:30 बजे उन्हें यहां लाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यही श्रद्धांजली देंगे।

एलजेपी नेता राम विलास पासवान: मुंडे की मौत एक दुखद घटना है। अब तक यकीन नहीं हो रहा के वो हमारे बीच नहीं रहे।

कांग्रेस प्रवक्ता अजय माकन: मुंडे की असामयिक मौत हैरान और दुख देने वाली है। देश के लिए बड़ा नुकसान है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

अरविंद केजरीवाल: मुंडे की मौत की खबर सुनकर दुखी हैं। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। उनकी आत्मा को शांति मिले।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण: गोपीनाथ जी की एक्सीडेंट में हुई मौत बहुत ही शॉकिंग हैं। मैं उनको श्रद्धांजली अर्पित करता हूं। अथक संघर्ष के बाद उन्होंने समाज और राजनिती में खुद की जगह बनाई थी। मुंडे राजनिती से भी आगे बढ़ कर लोगों के लिए काम करने वाले कुछ चुनिंदा नेताओं में से एक थे। उनकी मौत से सिर्फ़ मराठवाडा का ही नहीं बल्की पुरे राज्य का नुकसान हुआ हैं।

बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी: लोगों के सुख दुख में साथ खड़े रहने वाला नेता खोया है। मुंडे की मौत से पूरे देश को बहुत बड़ा नुकसान है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में 12 बजे उनका शव अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

प्रकाश जावडेकर: आज का दिन बहुत दुखद है। कल ही हम मीटिंग के बाद मिले थे। अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि वो हमारे साथ नहीं हैं।
अन्य राजनीतिक दल लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल