Thursday, 28 March 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

इनका सेवन गर्मी में रखेगा आपको हमेशा कूल

जनता जनार्दन डेस्क , May 19, 2014, 13:33 pm IST
Keywords: गर्मी   नारियल पानी   टमाटर   खीऱा   तरबूज   केला   शराब से दूर   Heat   Coconut Water   Tomatoes   Cucumber   Watermelon   Banana   Away from Alcohol  
फ़ॉन्ट साइज :
इनका सेवन गर्मी में रखेगा आपको हमेशा कूल नई दिल्ली: गर्मी में हमेशा उन चीजों का सेवन करना चाहिए जो आपको कूल रखें। गर्मी के मौसम में छतरी और स्कार्फ तो आपको धूप से बचाते हैं, लेकिन खाद्य सामग्री भी आपको शीतलता प्रदान करती है। हम आपको ऐसे ही कुछ खाने-पीने की चीजों के बारे में बता रहे हैं जो आपके दिलो दिमाग को ठंडक देगी। इन चीजों को गर्मी का मेवा ही समझें।

गर्मी में हमारा शरीर लगातार पानी गंवाता रहता है। शरीर का पानी पसीने के माध्यम से बाहर निकल जाता है। शरीर में पानी की कमी से डिहाइड्रेशन हो जाता है। इससे बचने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है। इसके अलावा खाने में मौसमी फल ही लेने चाहिए।

नारियल पानी: यह एक प्राकृतिक चुनाव है। इसमें सोडियम जैसे कई इलैक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं जो पसीने के कारण शरीर से निकल जाते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार में उपलब्ध शीतल पेय में नारियल पानी के मुकाबले कम सोडियम होता है। गन्ने का रस भी पीना चाहिए।

टमाटर: टमाटर में स्वास्थ्य संबंधी बहुत गुण पाए जाते हैं। यह डायबिटीज तथा हृदय रोगों की समस्याओं को कम करता है। इसमें विटामिन सी, ए, के, लाइकोपीन, डाइट्री फाइबर, मैंगेनीज, फोलेट तथा मैगनीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत बढ़िया होते हैं।

खीरा: यह आपकी त्वचा को ताजा रखता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट्स तथा कैलोरीज भी बहुत कम होती हैं।

तरबूज:
यह आपको ताजगी देगा। आपको नमीयुक्त भी रखेगा।  तरबूज में मौजूद पोटाशियम हमारी मांसपेशियों तथा नाड़ियों की कार्यप्रणाली को कुशल रखने में  सहायक होता है। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत बढ़िया है, क्योंकि इसमें सूजन से लड़ने वाले एंटीआक्सीडैंट्स मौजूद होते हैं जो डायबिटीज, हृदय रोगों तथा ऐसी ही कोई स्वास्थ्य समस्याओं को भी कम करते हैं।

केला: इसमें प्राकृतिक एंटीबायोटिक गुण होते हैं और यह अत्यधिक पसीने के कारण शरीर से निकल गए तरलों को नियंत्रित करने में सहायक होता है। गर्मियों के लिए यह एक आदर्श चुनाव है।

शराब बिल्कुल नहीं: गर्मी के मौसम में एक बात याद रखनी आवश्यक है। इस मौसम में  शराब का सेवन बेहद खतरनाक है। क्योंकि यह डाइयूरैटिक है और आपके शरीर से तरलों को कम कर देती है।
अन्य स्वास्थ्य लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल