मुंबई हमले के मास्टरमाइंड को पाक ने बनाया चीफ गेस्ट!
जनता जनार्दन डेस्क ,
May 04, 2014, 17:37 pm IST
Keywords: मुंबई आतंकी हमला प्रमुख हाफिज सईद पाक अंतरराष्ट्रीय धार्मिक संगठन मुख्य अतिथि आमंत्रित Mumbai terror attack Chief Hafiz Saeed Baking International Religious organization Chief guest Inviting
लाहौर: मुंबई आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्त्ता माने जाने वाले जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद को पाक के एक प्रमुख बार असोसिएशन ने मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।
सूत्रों के अनुसार, पहली बार ऐसा हुआ है जब लाहौर हाई कोर्ट बार असोसिएशन ने अपने कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय रूप से प्रतिबंधित धार्मिक संगठन के प्रमुख को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। वहीं, विपक्षी गुट ने बार असोसिएशन के इस कदम का विरोध करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक प्रतिबंधित आतंकी संगठन के प्रमुख को एक निर्वाचित संस्था ने आमंत्रित किया है। लाहौर हाई कोर्ट के एक सीनियर वकील ने कहा, 'इस कार्यक्रम में विवादित व्यक्ति को आमंत्रित करके हम दुनिया को क्या संदेश दे रहे हैं? सईद को बुलाने का मतलब यह हुआ कि वकील समुदाय उसे देश का नेता मानता है और उसके नजरिए का समर्थन करता है। हम इस निर्वाचित संस्था के विपक्षी के तौर पर समुदाय के बीच इस मुद्दे को उठाएंगे और भविष्य में इस प्रक्रिया को रोकेंगे।' |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|