Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

फिल्म '2 स्टेट्स' ने मेरी छवि बदली: अर्जुन कपूर

जनता जनार्दन डेस्क , Apr 19, 2014, 17:30 pm IST
Keywords: 2 राज्य अमेरिका   हिंदी फिल्म 2 स्टेट्स   अर्जुन कपूर   आलिया भट्ट   चेतन भगत   2 States   Hindi film- 2 States   Arjun Kapoor   Alia Bhatt   Chetan Bhagat  
फ़ॉन्ट साइज :
फिल्म '2 स्टेट्स' ने मेरी छवि बदली: अर्जुन कपूर मुंबई: इश्कजादे और गुंडे में एक्शन करने के बाद अर्जुन कपूर ने अपनी नई फिल्म `2 स्टेट्स` में एक प्रेमी का किरदार निभाया है। इस फिल्म में उन्हें अलग रूप और अलग शैली में काम करने को मिला। अर्जुन को उम्मीद है कि धीरे-धीरे दर्शक उनके काम से निश्चिंत हो जाएंगे।

अर्जुन ने शुक्रवार को यहां गैलेक्सी थिएटर में कहा, मैं शुक्रगुजार हूं कि लोगों ने अपने मन में बनी मेरी छवि बदल ली है। मेरा विचार है कि लोगों को हर फिल्म के साथ मेरा काम देखना चाहिए, उन्हें मुझे लेकर और ज्यादा आश्वस्त होना चाहिए। अर्जुन को `2 स्टेट्स` का अपना किरदार पसंद है।

उन्होंने कहा, अभी तक की प्रतिक्रिया बताती है कि लोगों को मेरे किरदार की बारीकी पसंद आई है। आप कृश में सादगी देखते हैं। उन्होंने कहा, वह नायकों जैसा नहीं हैं, उसकी यही बात मुझे पसंद है। वह अपनी प्रेमिका और मां के बीच फंसा हुआ है और मुझे उसे हीरो की तरह न दिखाने का विचार पसंद आया।

अर्जुन अपनी आगे की फिल्मों में भी अलग-अलग तरह के किरदार करते रहेंगे। उन्होंने कहा, मेरा मन हर फिल्म के साथ आगे बढ़ना है। निर्देशक आप में कुछ नया देखता है। यह हर फिल्म में होता है, लेकिन किरदार की बारीकी के कारण `2 स्टेट्स` में यह बहुत स्पष्ट दिखता है।

अर्जुन ने कहा, मेरी अगली फिल्म `फाइंडिंग फेन्नी फर्नाडीज` भी अलग है और मुझे लगता है कि निर्देशक आप में वह चीज भी ढूंढ़ सकते हैं जो आप को खुद नहीं पता होती। मैं नहीं जानता था कि मैं छोटे से शहर का गुंडे का किरदार कर सकता हूं, लेकिन `इश्कजादे` में मैंने किया।

चेतन भगत के उपन्यास `2 स्टेट्स` पर आधारित `2 स्टेट्स` शुक्रवार को सिनेमाघरों में उतर चुकी है। अभिषेक वर्मन निर्देशित इस फिल्म में अर्जुन के साथ आलिया भट्ट हैं।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल