Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

देश में नरेंद्र मोदी की हवा, इससे कोई इनकार नहीं: अरविंद केजरीवाल

देश में नरेंद्र मोदी की हवा, इससे कोई इनकार नहीं: अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने माना है कि देश में बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की हवा है। एक अखबार के साथ इंटरव्यू में कहा है कि देश में मोदी की लहर है और इस बात को नकारा नहीं जा सकता।

अरविंद केजरीवाल ने पहले तो मोदी पर जमकर निशाना साधा, लेकिन उन्होंने देश मे मोदी की हवा की बात भी स्वीकारी। हालांकि मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने के सवाल को केजरीवाल टालते नजर आए और कहा कि वो देश के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।

जिम्मेदारी से भागने के सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि इसी को त्याग कहते हैं। ये देश के लिए त्याग है। ऊपरवाला अलग-अलग जिम्मेदारियां देता है। मैंने उन्हीं जिम्मेदारियों को निभाने की कोशिश है। मैंने किसी को हिट नहीं किया है।

सभी को भ्रष्ट कहने के सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि ऐसा मैंने कभी नहीं कहा। कांग्रेस और बीजेपी में भी बहुत से अच्छे लोग हैं। मेरी उनसे गुजारिश है कि वो आप में शामिल हो जाएं। मीडिया में भी बहुत से अच्छे लोग हैं।

केजरीवाल ने यह भी कहा है कि हम यह नहीं कह रहे कि बाकी सब चोर हैं। यह तो मीडिया उछाल रहा है। आप सिर्फ अम्बानी-अम्बानी कर रहे हैं? क्या यह देश का इतना बड़ा मुद्दा है? इस सवाल पर केजरीवाल का कहना था हम इस बात को नहीं नकार सकते कि सरकार अंबानी के जेब में है।
 
कुछ दिनों पहले केजरीवाल ने मीडिया पर भी जमकर निशाना साधा था। इस बाबत जब उनसे यह सवाल किया गया है कि जब मीडिया आपको सपोर्ट कर रहा था, तब मीडिया भ्रष्ट नहीं था। जब आपने धरना दिया, तो सब भ्रष्ट हो गया? इस पर केजरीवाल का कहना था कि आप इंटरव्यू नहीं ले रहे, भड़ास निकाल रहे हैं।

वैसे तो सारे फैसले केजरीवाल जनता से पूछकर लेते हैं तो टिकट देने के बारे में क्यों नहीं? केजरीवाल का कहना है कि लोकसभा चुनाव बहुत जल्द ही होने वाले हैं हमारे पास समय नहीं है। सारे फैसले जल्दबाजी में लेने हैं।
अन्य दिल्ली, मेरा दिल लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल