![]() |
![]() |
दुनिया का सबसे कीमती ब्रांड बना एप्पल
जनता जनार्दन डेस्क ,
Nov 27, 2013, 16:24 pm IST
Keywords: मैगजीन फोर्ब्स एप्पल दुनिया सबसे कीमती ब्रांड Forbes magazine Apple World's most valuable brand
![]() फोर्ब्स के मुताबिक एप्पल की ब्रांड वैल्यू 104.3 अरब डॉलर है, जो दूसरे स्थान पर रही माइक्रोसॉफ्ट की ब्रांड वैल्यू 56.7 अरब डॉलर से लगभग दोगुनी है। मैगजीन ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पिछले साल के मुकाबले एप्पल की ब्रांड वैल्यू में 20 फीसद का इजाफा हुआ है। जबकि माइक्रोसॉफ्ट की ब्रांड वैल्यू पिछले तीन साल से लगभग स्थिर बनी हुई है। कोका-कोला की ब्रांड वैल्य 54.9 अरब डॉलर और आइबीएम की 50.7 अरब डॉलर आंकी गई है। दुनियाभर की करीब 100 कंपनियों की इस सूची में आधे से ज्यादा स्थान अमेरिकी कंपनियों ने हासिल किए हैं। इसके बाद जर्मनी की दूसरी सबसे ज्यादा नौ कंपनियां शामिल की गई हैं। फ्रांस की आठ और जापान की सात कंपनियां को सूची में जगह मिली है। भारत की एक भी कंपनी को इस सूची में जगह नहीं मिली। टेक्नोलॉजी क्षेत्र की सबसे ज्यादा 19 कंपनियों को जगह मिली है, जबकि टॉप टेन कंपनियों में इस क्षेत्र की छह कंपनियां शामिल हैं। सूची में नौवे स्थान पर रही सैमसंग की ब्रांड वैल्यू में पिछले साल के मुकाबले सबसे ज्यादा 53 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज हुई। पिछले तीन साल में इसकी वैल्यू 136 फीसद उछली है। कंपनी की रैंकिंग और वैल्यू 1, एप्पल, 104.3 2, माइक्रोसॉफ्ट, 56.7 3,कोका-कोला, 54.9 4, आइबीएम 50.7 5, गूगल, 47.3 6, मैक्डोनाल्ड, 39.4 7, जनरल मोटर्स, 34.2 8, इंटेल, 30.9 9, सैमसंग, 29.5 10, लुइस व्यूटन, 28.4 |
क्या विजातीय प्रेम विवाहों को लेकर टीवी पर तमाशा बनाना उचित है? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|