नरेंद्र मोदी को इतिहास का पाठ पढ़ाए संघ और बीजेपी: दिग्विजय

नरेंद्र मोदी को इतिहास का पाठ पढ़ाए संघ और बीजेपी: दिग्विजय नई दिल्ली: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने नरेंद्र मोदी का हाल में पटना में हुंकार रैली में उनके दिए भाषण में उनकी ‘गलतियों’ के लिए मजाक उडाते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा से कहा कि वह गुजरात के मुख्यमंत्री को भारतीय इतिहास का पाठ पढ़ायें।

कांग्रेस महासचिव सिंह ने ट्विटर पर कहा कि ऐसी गलतियों से बचने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा को मोदी को भारत के इतिहास का पाठ पढ़ाना चाहिए। या सरस्वती शिशु मंदिर में यही इतिहास पढ़ाया जाता है।

दिग्विजय ने ‘भारतीय इतिहास पर मोदी की गलतियों’ पर बुंदेलखंड क्षेत्र के एक कवि की कविता डालते हुए पूछा, क्या भाजपा अभी भी मोदी को प्रधानमंत्री इन वेटिंग बनाये रखना चाहती है?

सिंह ने मोदी का मजाक बिहार के मु़ख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा गुजरात के मुख्यमंत्री के इतिहास का अद्भुत ज्ञान को लेकर उपहास उड़ाये जाने के बाद उड़ाया है।

कुमार ने मोदी द्वारा ऐतिहासिक स्थल तक्षशिला को बिहार में होने और चंद्रगुप्त मौर्य को गुप्त राजवंश का होने के गलत उल्लेख का उल्लेख किया था।

कांग्रेस के एक अन्य महासचिव शकील अहमद ने भी ट्विटर पर डाले संदेश में कहा कि जब आप एक सभा को संबोधित करते हैं तो आप स्वयं को ‘बुद्धिमान’ और श्रोताओं को ‘मूर्खों का समूह’ मानना चाहिए। मोदी अपने समर्थकों से इसी तरह से पेश आते हैं।
अन्य राजनीतिक दल लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल