ब्लैक पर्ल' पेले पर लिखी गई 15 Kg की किताब, करियर में जितने 'गोल'उतने चैप्टर
जनता जनार्दना डेस्क ,
Oct 18, 2013, 14:58 pm IST
Keywords: दुनिया सर्वकालिक महान फुटबॉलर 'ब्लैक पर्ल' नाम से मशहूर पेले किताब के लोकार्पण किताब 15 किलोग्राम 1283 चैप्टर World's greatest footballer of all time 'Black Pearl' Is known as Pele Book launch Book 15 kilograms Chapter 1283
साओ पाउलो: दुनिया के सर्वकालिक महान फुटबॉलर और 'ब्लैक पर्ल' के नाम से मशहूर पेले अपने करियर पर बनी किताब के लोकार्पण के मौके पर इतने भावुक हो गए कि फूट-फूट कर रोने लगे।
ये किताब 15 किलोग्राम की होगी, जबकि इसमें 1283 चैप्टर होंगे। खास बात ये है कि पेले ने अपने करियर में इतने ही गोल दागे हैं। सीमित लग्जरी संस्करण वाली किताब का शीर्षक उनके द्वारा करियर में किए गए कुल गोलों की संख्या पर '1283' रखा गया है, और पुस्तक में इतने ही चैप्टर भी हैं। सीमित संख्या में उपलब्ध इस किताब का वजन 15 किग्रा। और इसकी कीमत 1,700 डॉलर है। पेले के करियर के बेशकीमती पलों को इस किताब में सहेजने की कोशिश की गई है। किताब में 500 तस्वीरें हैं और इसकी केवल 1283 कॉपी ही छापी गई हैं। पेले ने पुस्तक के लोकार्पण के दौरान कहा, 'इससे मुझे सच में बहुत अच्छा महसूस होता है। यह ब्राजील के लिए मेरी विरासत है।' तीन बार के वर्ल्ड कप विजेता 72 साल के पेले ने कहा, 'यह मुझे उन सभी लोगों, मेरे परिवार, मेरे दोस्तों और फैन्स की याद दिलाता है, जिन्होंने करियर के हर पड़ाव पर मेरी मदद की और मुझे ढेर सारा प्यार दिया।' पेले के हस्ताक्षर वाली इस किताब के एक अन्य विशिष्ट संस्करण की कीमत 2,600 डॉलर रखी गई है। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|