प्रियंका बॉलीवुड की सबसे खतरनाक सेलेब्रिटी!

प्रियंका बॉलीवुड की सबसे खतरनाक सेलेब्रिटी! मुंबई: बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भारतीय साइबर जगत में सबसे खतरनाक सेलेब्रिटी में नंबर वन बन गई हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने एंटी वायरस सॉफ्टवेयर मैकैफे की ओर से कराए गए सर्वे में इस साल पहला स्थान हासिल किया है।

इसके पूर्व पिछले साल पोर्न स्टार अभिनेत्री सन्नी लियोने पहले नंबर पर थी। इस सर्वे में सन्नी लियोने इस बार 9वें स्थान पर विराजमान हैं।

बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान और दबंग स्टार सलमान खान को इस सर्वे में दूसरा और तीसरा स्थान मिला है।

इस सर्वे में करीना कपूर को चौथा जबकि अक्षय कुमार पांचवां स्थान मिला। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, ऋतिक रौशन, सैफ अली खान और फरहान अख्तर इस सर्वे में टॉप 10 में शामिल हैं।

अपने पसंदीदा सितारों की जानकारी में लगे प्रशंसकों की निजी जानकारी हासिल करने में साइबर अपराधी किस प्रकार सेलेब्रिटी का इस्तेमाल करते हैं, यह इसी शोध पर आधारित है।

सितारों से संबंधित जानकारी देते समय अक्सर गलत लिंक का प्रयोग किया जाता है। आंकड़ों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा के नाम से 79 इनफेक्टेड साइट्स जबकि शाहरूख खान 75 और सलमान खान के 68 साइट मिले।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल