Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

सेंसेक्स में 770 अंकों की ऐतिहासिक गिरावट

जनता जनार्दन डेस्क , Aug 16, 2013, 18:02 pm IST
Keywords: बंबई शेयर बाजार   संवेदी सूचकांक (सेंसेक्स)   गिरावट   Bombay Stock Market Index (Sensex)   Fall     
फ़ॉन्ट साइज :
सेंसेक्स में 770 अंकों की ऐतिहासिक गिरावट मुंबई: बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक (सेंसेक्स) शुक्रवार को 769.41 अंक गिरकर 18,598.18 अंक पर बंद हुआ। रुपये के लगातार गिरते जाने के बीच आज की इस गिरावट से बाजार में हलचल मच गई है।
 
विशेषज्ञों के अनुसार इस गिरावट में रुपये के अवमूल्यन के साथ ही सोने के आयात में कमी नहीं आने की भी बड़ी भूमिका है। शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले रिकार्ड न्यूतम स्तर पर पहुंचते हुए 62 के भी पार चला गया।

सोने की कीमत शुक्रवार को एक बार फिर 30 हजार के पार चली गई। भारत की सोने की खपत जून की तिमाही में बढ़कर 310 टन हो गई, जो पिछले 10 साल का उच्चतम स्तर है।
 
शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 62.03 के स्तर पर आ गया।  पिछले 1 महीने में रुपये में 3.5 फीसदी की गिरावट आई है। 2013 में अब तक रुपया 12.7 फीसदी लुढ़का है।

इस बीच बीएसई के लगभग सभी इंडेक्स में जोरदार गिरावट जारी है। रियल्टी, बैंक, बिजली, धातु, कैपिटल गुड्स और पीएसयू के शेयरों में बिकवाली से भी बाजार पर काफी दबाव है।

ब्लूचिप कंपनियों के शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी का रुख जारी है और यह आज भी बना रहा है, जिससे बाजार में गिरावट का रुख तेज हो हो गया। भारतीय गिरावट को अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से मिले खराब संकेतों से और बल मिला।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल