Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, नक्सली कमांडर उधम सिंह ढेर

 पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, नक्सली कमांडर उधम सिंह ढेर

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर क्षेत्र के घने जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ शुरू हुई जिसमें एक नक्सली कमांडर उधम सिंह मारा गया और चार नक्सलियों के घायल होने की खबर है।

राजनांदगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिला बल और आईटीबीपी की संयुक्त टीम सूचना पर मैनपुर थाना से 17 किमी दूर महाराष्ट्र सीमा पर बुकमरका के जंगल पहुंची। वहां बड़ी संख्या में नक्सली पहले से मौजूद थे। संयुक्त टीम के पहुंचते ही नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी हमला करते हुए जिला बल और आईटीबीपी की संयुक्त टीम ने एक नक्सली को मार गिराया। मारे गए नक्सली की पहचान मोहला दलम के कमांडर उधम सिंह के रूप में की गई। बताया जाता है कि कुख्यात नक्सली उधम सिंह के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस को काफी दिनों से उसकी तलाश थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि बुकमरका के घने जंगल में नक्सली बैठक करने वाले हैं। इसी आधार पर जिला बल और आईटीबीपी की संयुक्त टीम घने जंगलों में पहुंची, जहां शनिवार सुबह 9:30 बजे से मुठभेड़ शुरू हुई। बताया गया है कि मुठभेड़ के दौरान तेज बारिश हो रही थी। चार घंटे दोनों तरफ से गोलीबारी के बाद नक्सली भाग गए।

अन्य घटनाएं लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल