खाद्य तेल किसानों, उद्यमियों व व्यापारियों के प्रति सकारात्मक-अखिलेश
जनता जनार्दन डेस्क ,
Mar 18, 2013, 12:05 pm IST
Keywords: Uttar Pradesh Chief Akhilesh Yadav Established Industries Industry And Entrepreneurs Positive Thinking Collaboration उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उद्योगों की स्थापना उद्योग और उद्यमियों सकारात्मक सोच सहयोग प्रदान
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार राज्य में बड़े पैमाने पर उद्योगों की स्थापना के लिए लगातार कार्य कर रही है। आगरा तथा लखनऊ में सम्पन्न सम्मेलनों के सार्थक परिणाम मिल रहे हैं। खाद्य तेल और तिलहन से जुड़े उद्योग सीधे खेती और किसान से जुड़े हैं, इसलिए सरकार इस उद्योग और उद्यमियों को सकारात्मक सोच के साथ सहयोग प्रदान करेगी।
सरकार का पूर्ण प्रयास है कि प्रदेश में अधिक से अधिक उद्योग और कारखाने लगें और पूर्व में स्थापित कारखाने व उद्योग भी सफलतापूर्वक कार्य करें, जिससे नौजवानों को रोजगार मिले तथा प्रदेशवासियों की प्रति व्यक्ति औसत आमदनी बढे़ और लोगों के जीवन स्तर में सुधार आए। मुख्यमंत्री आज आगरा में 34वें अखिल भारतीय तिलहन, खाद्य तेल व्यापार और उद्योग की रबी संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में किसान एवं उद्यमियों की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए किये गये कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि कन्नौज में इत्र उद्योग तथा प्रदेश में चीनी मिल चीनी उद्योग की समस्याओं का समाधान कराया गया है। श्री यादव ने उद्यमियों से अपील की कि प्रदेश में बड़े बाजार की उपलब्धता तथा उद्योग विस्तार की असीम सम्भावनाओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाएं और आपसी समन्वय के साथ सकारात्मक रास्ते पर चलकर उद्योगों का विस्तार करें। उन्होंने कहा कि सरसों का तेल पुराने जमाने से लोग उपयोग में ला रहे हैं परन्तु मांग के अनुरूप आपूर्ति न होने से बड़ी मात्रा में खाद्य तेलों का आयात हो रहा है। सरकार का प्रयास है कि किसानों से परिचर्चा कर के तिलहन की अधिक उत्पादन देने वाली प्रजातियों को प्रोत्साहन दिया जाए। सम्मेलन में विभिन्न प्रान्तों से आए प्रतिनिधियों ने अपने सम्बोधन में खाद्य तेलों तथा सरसों आदि तिलहनी फसलों के बारे में विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा रबी सीजन में देश में सरसों का उत्पादन 20 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ने का अनुमान है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आगरा जनपद के 77 लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को वर्ष 2012-13 के लिए 3 हजार रुपए प्रतिमाह की दर से छत्तीस-छत्तीस हजार रुपए के चेक प्रदान किए। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|