अब मोबाइल बताएगा आपका पेनिस साइज
जनता जनार्दन डेस्क ,
Feb 12, 2013, 16:33 pm IST
Keywords: Men's penis Penis size Sexual interests Penis length Android smartphones Apps पुरुषों के पेनिस पेनिस साइज सेक्शुअल इंटरेस्ट्स पेनिस की लंबाई एन्ड्रॉयड स्मार्टफोन्स ऐप
लंदन: कनाडा के एक डॉक्टर ने ऐसा मोबाइल ऐप्लिकेशन तैयार किया है, जो पुरुषों के पेनिस की लंबाई का अंदाजा लगा लेता है। 'The Predicktor' नाम का यह ऐप फिलहाल एन्ड्रॉयड स्मार्टफोन्स पर ही उपलब्ध है।
डिवेलपर की ऑफिशल वेबसाइट के मुताबिक यह ऐप पहले पुरुष की हाइट, उसकी उंगलियों की लंबाई और सेक्शुअल इंटरेस्ट्स के बारे में सवाल पूछता है। सब सब कुछ एंटर कर दिया जाता है, उसके बाद यह अंदाजा लगाकर बताता है कि पेनिस की लंबाई कितनी होगी। ऐप्लिकेशन डिवेलपर की वेबसाइट के मुताबिक इस ऐप को सिर्फ मस्ती के लिए बनाया गया है। इस ऐप को डिवेलप करने वाले डॉक्टर क्रिस कलीगन का कहना है कि ज्यादातर पुरुष अपने साइज को लेकर टेंशन में रहते हैं। अमेरिकन वेबसाइट डेली न्यूज से उन्होंने कहा, 'हालांकि ऐसा कोई शोध नहीं है, जिससे साइज के बारे में पता लगाया जा सके, मगर इससे पुरुषों के मन में बैठे वहम को दूर करने में मदद मिलेगी।' डॉक्टर क्रिस का कहना है कि यह पेंसिल की लंबाई मायने नहीं रखती, जरूरी यह है कि आप अपना नाम किस तरह से लिखते हैं।' यह ऐप यह भी बताएगा कि साइज का कोई भी फर्क नहीं पड़ता। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|