भाजपा समर्पण दिवस के रूप में मनायेगी दीनदयाल की पुण्यतिथि

भाजपा समर्पण दिवस के रूप में मनायेगी दीनदयाल की पुण्यतिथि लखनऊ: एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को कल भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में समर्पण दिवस के रूप में मनायेगी। प्रदेश प्रवक्ता सदस्य विधान परिषद हृदयनारायण दीक्षित ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी की जिला इकाईयों द्वारा विचार गोष्ठियों का आयोजन कर पं दीनदयाल उपाध्याय जी के व्यक्तित्व कृतित्व व एकात्म मानववाद के दर्शन पर चर्चा होगी।

लखनऊ में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद लालजी टंडन व आगरा में प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश कुमार जैन पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।

दीक्षित ने बताया कि समर्पण दिवस पर प्रदेश भर में होने वाले कार्यक्रमों में बदांयू में विधायक धर्मपाल सिंह, शाहजहांपुर में विधायक सुरेश खन्ना, उन्नाव में वे स्वयं, बाराबंकी में सदस्य विधान परिषद डा महेन्द्र सिंह, झांसी महानगर में रवि शर्मा, कानपुर महानगर में बाबूराम शुक्ला, कानपुर ग्रामीण में हनुमान मिश्र, गोरखपुर शहर में डा. सत्या पाण्डेय, मथुरा में रामप्रताप सिंह चौहान, अलीगढ़ में देवेन्द्र शर्मा, बरेली महानगर में बाबूराम गुप्ता, मुरादाबाद में भूपेन्द्र सिंह, मेरठ में विजय मोहन, सहारनपुर में जसवंत सैनी, गाजियाबाद महानगर में श्रीमती लज्जारानी गर्ग, नोयडा महानगर में अशोक गोयल, गौतमबुद्ध नगर में वीरेन्द्र सिंह सिरोही, लखनऊ जिले में संतोष सिंह, रायबरेली में पूर्व सांसद पूर्णिमा वर्मा, सीतापुर में वीरेन्द्र तिवारी, फैजाबाद में पूर्व मंत्री लल्लू सिंह, लखीमपुर में साकेन्द्र प्रताप, वर्मा, हरदोई में नागेश्वर, अम्बेडकर नगर में परशुराम कुशवाहा, बहराइच में अनुपमा जायसवाल, बलरामपुर में पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री, गोण्डा में सुभाष त्रिपाठी, श्रावस्ती में अवध क्षेत्र के संयोजक शेष नारायण मिश्र, फतेहपुर में श्रीमती कमलावती सिंह, हमीरपुर में बाबूराम निषाद, चित्रकूट में राजकुमार शिवहरे सम्मिलित होंगे।

उन्होंने बताया कि इटावा में श्रीमती सरिता भदौरिया, महोबा में पुष्पेन्द्र चंदेल, कानपुर देहात में राजेन्द्र सिंह चौहान, ललितपुर में रवीन्द्र शुक्ला, झांसी जिला में श्रीमती किरन वर्मा, संतकबीर नगर में सुशील जी, फिरोजाबाद जिले में महेश बघेल, बरेली महानगर में बाबूराम गुप्ता, बांदा में रामरतन शर्मा, जालौन में मानवेन्द्र सिंह, फर्रूखाबाद में सुशील शाक्य, औरैया में अशोक दुबे, कन्नौज में प्रो रामबख्श वर्मा महाराजगंज में गोरखपुर में क्षेत्रीय संयोजक डा. समीर सिंह, कुशीनगर में लल्लन तिवारी, देवरिया में जनमेजय सिंह, बस्ती में हरीश द्विवेदी, सिद्धार्थनगर में मस्तराज शाही, आजमगढ़ में विनोद राय, मऊ में नरेन्द्र सिंह, बलिया में हौसला प्रसाद उपाध्याय, आगरा जिले में ओम प्रकाश सिंह, फिरोजाबाद में रामनरेश अग्निहोत्री, मैनपुर में शिवकुमार पाठक, कासगंज में रघुराज प्रताप सिंह, हाथरस में विपिन वर्मा, एटा में मधु मिश्रा, बरेली जिले में जेपीएस राठौर, पीलीभीत में मनोज थपरियाल, रामपुर में सुरेश सैनी, मुरादाबाद जिले में गोपाल अंजान, संभल में सूर्य प्रकाश पाल, अमरोहा में कमलेश सैनी, बिजनौर में अश्विनी त्यागी, गाजियाबाद जिले में राजेन्द्र कुमार, हापुड़ में श्रीचन्द शर्मा, बागपत में विजय पाल सिंह तोमर, शामली में संजीव जैन, मेरठ जिला में कविता चौधरी, सहारनपुर जिला में लाजकृष्ण गांधी, मुजफ्फरनगर में अशोक कटारिया, बुलंदशहर में नवाब सिंह नागर, इलाहाबाद महानगर में देवेन्द्र सिंह चौहान, इलाहाबाद जिला में केशव प्रसाद मौर्या, गाजीपुर में मनोज सिन्हा, चंदौली में डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, जौनपुर में सुरेन्द्र सिंह, सुलतानपुर में डा. एमपी सिंह, अमेठी में गोविन्द नारायण शुक्ल, भदोही में विरेन्द्र सिंह मस्त, मीरजापुर में लालबहादुर सिंह, सोनभद्र गंगासागर दुबे, वाराणसी महानगर में केदारनाथ सिंह, वाराणसी जिला में डा. राकेश त्रिवेदी, प्रतापगढ़ में श्रीमती सुमन सिंह तथा कौशाम्बी में विभूति नारायण सिंह पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
अन्य राजनीतिक दल लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल