Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

गर्भावस्था में पौष्टिक भोजन करना ज्यादा सही

जनता जनार्दन डेस्क , Feb 11, 2013, 13:53 pm IST
Keywords: Study   Pregnancy   Diet   Nutritious Food   Motherhood - Child   Weight Balance   अध्ययन   गर्भावस्था   ज्यादा भोजन   पौष्टिक भोजन   जच्चा-बच्चा   वजन संतुलन   सहायक  
फ़ॉन्ट साइज :
गर्भावस्था में पौष्टिक भोजन करना ज्यादा सही वेलिंगटन: एक नए अध्ययन में पता चला है कि गर्भावस्था के दौरान ज्यादा भोजन करने के बजाए पौष्टिक भोजन करना जच्चा-बच्चा, दोनों के लिए वजन संतुलन में सहायक होता है।

न्यूजीलैंड में युनिवर्सिटी ऑफ ऑकलैंड की प्रसूति एवं स्त्री रोग की प्रोफेसर, लेजली मैकॉन कहती हैं, "बड़े शिशु बड़े बच्चे बनते हैं और बाद में बड़े वयस्क। यदि हम इस पर रोक लगा सकें तो जन स्वास्थ्य पर इसका एक बड़ा असर हो सकता है।"

मैकॉन की अध्यक्षता में किए गए अध्ययन से इस बात का पता चला कि पहली बार गर्भधारण करने वाली महिलाओं में से 74 प्रतिशत महिलाएं अतिरिक्त वजन का शिकार होती हैं।

ऑकलैंड युनिवर्सिटी के एक बयान के अनुसार मैकॉन ने कहा, "अधिक वजन वाले शिशुओं के जन्म में कई तरह की परेशानियां पेश आती हैं और मां के स्वास्थ्य और जान पर खतरा बढ़ जाता है।"

मैकॉन ने कहा कि यदि गर्भावस्था के दौरान खान-पान में सावधानी बरती जाए तो भविष्य में मोटापे का खतरा कम हो सकता है।

गर्भावस्था के दौरान अतिरिक्त वजन बढ़ाने वाली महिलाएं बाद में वजन कम करने में असफल होती हैं और इससे महिलाओं में मोटापा बढ़ता है।

शोध के परिणाम से पता चलता है कि सामान्य वजन का ध्यान रखना मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल