छत्तीसगढ़ में विस्फोट, सीआरपीएफ के 5 जवान शहीद
जनता जनार्दन संवाददाता ,
May 17, 2011, 23:57 pm IST
Keywords: 5 CRPF सीआरपीएफ Jawans केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल Killed बारूदी सुरंग विस्फोट Naxal attack पांच जवान शहीद
रायपुर: छत्तीसगढ़ के दंत्तेवाड़ा जिले में मंगलवार को हुए एक बारूदी सुरंग के विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कम से कम पांच जवान शहीद हो गए।
पुलिस ने बताया कि सुकमा एवं दोर्णापाल के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात नौ बजे के बाद यह घटना हुई। घटनास्थल रायपुर से दक्षिण 500 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित है। दंतेवाड़ा के पुलिस प्रमुख अंकित गर्ग ने बताया, "एक शक्तिशाली विस्फोट से वाहन के चिथड़े उड़ गए। वाहन में सात जवान सवार थे। मैं घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ले रहा हूं। इस हमले में कुछ लोग मारे गए हैं।" एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने फोन पर बताया कि इस विस्फोट में सीआरपीएफ के पांच जवान घटनास्थल पर शहीद हो गए। जवानों के तीन वाहनों का काफिला केरलापाल से सुकमा जा रहा था। विस्फोट का निशाना अंतिम वाहन बना। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|