नंदनकानन में जानवरों के लिए विशेष आहार

जनता जनार्दन संवाददाता , May 16, 2011, 17:14 pm IST
Keywords: Special food   विशेष आहार   Package   Nanadan Kanan   Bird sanctuary   नंदनकानन   चिड़ियाघर    Wild   Resident Animals   जानवरों  
फ़ॉन्ट साइज :
नंदनकानन में जानवरों के लिए विशेष आहार भुवनेश्वर: बढ़ती गर्मी के बीच उड़ीसा के प्रसिद्ध नंदनकानन चिड़ियाघर में रह रहे जानवरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने उनके लिए विशेष आहार की सूची बनाई है। राज्य में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आस-पास पहुंच गया है।

चिड़ियाघर के उप निदेशक एस.एन. महापात्रा ने बताया कि जानवरों के लिए तैयार की गई विशेष आहार सूची में आम, तरबूज, पपीता, नारियल पानी, गन्ने का रस शामिल किया गया है।

महापात्रा ने बताया कि इसके अलावा चिड़ियाघर के जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए लगभग 50 बाड़ों की छतों पर पुआल बिछा दी गई है। इन बाड़ों में चिड़िया, शेर, चीता, जेब्रा, चिम्पांजी और कई अन्य तरह के जानवरों को रखा गया है।

महापात्रा ने बताया, "जानवरों को ठंडा रखने के लिए हम बाड़ों के ऊपर बिछाई गई पुआल पर समय-समय पर पानी का छिड़काव करते रहते हैं।"

उन्होंने बताया कि अधिकारियों की एक टीम दिन में कई बार जानवरों के स्वास्थ्य की जांच करती है और यदि कोई बीमार होता है तो उसका इलाज किया जाता है।

नंदनकानन चिड़ियाघर का निर्माण वर्ष 1960 में भुवनेश्वर के बाहरी इलाके में किया गया था। इसमें 634 स्तनधारी जीवों, 812 पक्षियों और 134 सरीसृप वर्ग के जानवरों सहित 1,580 से अधिक जानवरों को रखा गया है।
अन्य स्थान लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल