रेप के लिए खुद लड़की जिम्मेदार: आसाराम बापू
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Jan 07, 2013, 15:41 pm IST
Keywords: Delhi Gangrape Rajsthan Religious Asaram Bapu BJP Women's safety दिल्ली गैंगरेप राजस्था धर्मगुरु आसाराम बापू बीजेपी मेनका गांधी महिलाओं की सुरक्षा
नई दिल्ली: दिल्ली गैंगरेप पर राजस्था के टोंक में धर्मगुरु आसाराम बापू एक बयान देकर बुरे फंस गए हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम में दिल्ली गैंगरेप पीड़ित लड़की को ही दोषी ठहरा दिया है। हालांकि आसाराम ने गैंग रेप को दुखद बताया है, लेकिन वे इसके लिए पीड़ित छात्रा और दुष्कर्मियों को दोषी ठहराया है।
आसाराम ने रविवार को कहा था कि दिल्ली गैंग रेप मामले में सच यह भी है कि घटना के लिए वे पांच-छह शराबी ही दोषी नहीं थे। ताली दोनों हाथों से बजती है। छात्रा किसी को भाई बनाती, पैर पड़ती और बचने की कोशिश करती। आसाराम ने कहा कि अगर लड़की ने दीक्षा ली होती या फिर उन कसूरवारों में से कोई एक दीक्षित होता तो ऐसा नहीं होता। आसाराम ने कड़े कानून का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि कड़े कानून का दुरुपयोग भी हो सकता है। इस बीच बयान सामने आने के बाद आम लोगों ने नाराजगी जताई है। दिल्ली में महिलाओं ने आसाराम बापू के बयान पर सख्त आपत्ति जताई है। बीजेपी ने भी आसाराम बापू के बयान की निंदा की है। बीजेपी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि आसाराम बापू ने जो बोला है वो दुर्भाग्य पूर्ण है और निंदनीय है। बीजेपी की ही नेता मेनका गांधी ने आसाराम बापू के बयान की निंदा की है। साथ ही बीजेपी ने आसाराम बापू से बयान वापस लेने को कहा है। दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राशीद अल्वी ने कहा है कि धर्म गुरू और नेताओं को कुछ भी बोलने से पहले सोचना चाहिए। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|