प्रदेश में धान की खरीद ठप्प: हृदयनारायण दीक्षित

प्रदेश में धान की खरीद ठप्प: हृदयनारायण दीक्षित लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की सपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण ही प्रदेश में धान खरीद ठप्प चल रही है। प्रदेश प्रवक्ता विधान परिषद सदस्य हृदयनारायण दीक्षित ने आज रविवार को सम्वाददाताओं से वार्ता करते हुए कहा कि गन्ना मूल्य को कम घोषित करने और वह भी घोषणा में विलम्ब करने की तरह सरकार ने धान के मामले में भी लापरवाही बरती है। किसानों को धान की उचित कीमत नहीं मिली। धान की खरीद ठप्प पड़ने से किसान पीडि़त और आक्रोशित हैं।

दीक्षित ने कहा कि धान की खरीद के मसले पर मण्डलायुक्तों और कई जिलों के जिलाधिकारियों ने शासन को पत्र भी लिखा है। एफसीआई की कार्यशैली पर सवालिया निशान भी लगाया गया। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों को यह पत्र भी सपा सरकार के सरकार की नाकामियों को प्रदर्शित करने वाले है। सरकार के पास किसानों की समस्या सुलझाने के लिए वक्त नहीं है। पूरे राज्य के किसान तबाह हैं। प्रवक्ता ने किसान समस्याओं के फौरी समाधान की मांग की।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल