अवैध जन्मे बच्चे को डॉक्टर ने मारा
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Dec 14, 2012, 14:54 pm IST
Keywords: North Kashmir Kupwara newborn newborn baby killing Medical Superintendent Illicit relations post-mortem उत्तरी कश्मीर कुपवाड़ा नवजात शिशु नवजात शिशु की हत्या मेडिकल सुपरिटेंडेंट अवैध संबंध पोस्टमॉर्टम
कुपवाड़ा: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक डॉक्टर पर नवजात शिशु की हत्या का आरोप लगा है। आरोपों के मुताबिक डॉक्टर ने अस्पताल के दो लोगों के साथ मिलकर नवजात शिशु की हत्या कर दी। इस खुलासे से अस्पताल प्रशासन हैरान है।
अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट का कहना है की जिस डॉक्टर पर ऐसा करने का आरोप लगा है उसे अच्छा डॉक्टर माना जाता था और उससे ऐसी उम्मीद नहीं थी। पुलिस ने एक नाले से नवजात शिशु की लाश बरामद की जिसके गले पर गहरे निशान थे। शव का पोस्टमॉर्टम करने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक बच्चे की मां ने उन्हें पूछताछ में बताया कि बच्चा अवैध संबंध से हुआ था इसलिए प्रेमी के साथ मिलकर उसने इसे मारने की साजिश रची थी। महिला के बयान पर पुलिस ने उसके प्रेमी सहित अस्पताल के डॉक्टर और उसके 2 एजेंट को गिरफ्तार कर लिया है। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|