राजनाथ का उपवास पूरा हुआ
जनता जनार्दन संवाददाता ,
May 13, 2011, 17:11 pm IST
Keywords: राजनाथ सिंह उपवास उत्तर प्रदेश किसान आंदोलन Rajnath Singh Fast UP Farmers protest
गाजियाबाद: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने किसानों की लड़ाई के समर्थन में रखा गया अपना 24 घंटे का उपवास शुक्रवार दोपहर तोड़ दिया।
पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज तथा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अध्यक्ष शरद यादव ने वसुंधरा स्थित सरकारी अतिथि गृह में उन्हें जूस पिलाकर उनका उपवास तोड़ा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके सिंह ने गुरुवार को राज्य की मायावती सरकार द्वारा राजमार्ग परियोजना के लिए गौतम बुद्ध नगर तथा अन्य क्षेत्रों में 'गैर-कानूनी ढंग से और जबरन किसानों की भूमि अधिग्रहित' करने के विरोध में उपवास शुरू किया था। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|