पशुवधशालायें व गोश्त की दुकानें आज रहेंगी बन्द
अशोक मिश्र ,
Nov 25, 2012, 12:38 pm IST
Keywords: Uttar Pradesh Sage T. L. Vaswani Birthday Mandate Praveer Kumar Mahavir Jayanti Buddha Jayanti Gandhi Jayanti उत्तर प्रदेश सरकार साधु टी. एल. वासवानी जन्म दिवस शासनादेश प्रवीर कुमार महावीर जयंती बुद्ध जयंती गाँधी जयंती
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने समस्त सम्बंधित अधिकारियों को कल 25 नवम्बर को साधु टी. एल. वासवानी के जन्म दिवस पर प्रदेश में संचालित सभी पशुवधशालाओं एवं गोश्त की दुकानों को बन्द रखे जाने के आदेश दिये हैं।
इस संबंध में समस्त मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों एवं नगर आयुक्तों को भेजे गये एक शासनादेश में प्रदेश के प्रमुख सचिव नगर विकास प्रवीर कुमार ने कहा है कि इस आदेश का प्रदेश में कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चत कराया जाय। उल्लेखनीय है कि पूर्व में जारी शासनादेशों के अनुरुप इस बार भी महावीर जयंती, बुद्ध जयंती, गाँधी जयंती तथा शिवरात्रि महापर्व की ही भांति साधु टी. एल. वासवानी के जन्मदिवस पर प्रदेश की समस्त स्थानीय निकायों में स्थित पशुवधशालाओं एवं गोश्त बेचने वाली दुकानों को बन्द रखने के आदेश दिये गये हैं। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|