Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

कसाब की मौत पर सवालिया निशान!

जनता जनार्दन डेस्क , Nov 21, 2012, 11:46 am IST
Keywords: Ajmal Kasab   Kasab   BJP   Congress   UPA   Mumbai Terror Attack   Death Sentence   Dengue   अजमल कसाब   कसाब   भाजपा   यूपीए   कांग्रेस   मुंबई आतंकी हमला   फांसी   डेंगू     
फ़ॉन्ट साइज :
कसाब की मौत पर सवालिया निशान! मुंबई: बुधवार सुबह से एक खबर ने सबको हैरान कर दिया कि आंतकी कसाब को आज सुबह फांसी पर लटका दिया गया लेकिन ट्विटर पर इस बारे में अलग ही बाते की जा रही है।। कुछ लोग ट्विटर पर ऐसे हैं जिन्होंने कसाब की मौत पर सवालिया निशान लगा दिये हैं।

समाज के कुछ संभ्रात लोगों ने लिखा है कि कसाब फांसी से नहीं बल्कि डेंगू से मरा है। और अपने आप को हीरो बनाने के लिए कांग्रेस ने कहा कि कसाब को फांसी दे दी गयी है। आपको बता दें कि पिछले दिनों खबर आयी थी कि अजमल कसाब को डेंगू हो गया है।

वैसे भी कसाब को फांसी की खबर बड़ी ही चौंकाने वाली है क्योंकि लंबे अरसे से पेंडिग पड़े फांसी के फैसेल को अचानक ले लेना सवालिया निशान लगाता है। मालूम हो कि मुंबई हमलों में एक मात्र पकड़े गये जिंदा आतंकी आजमल कसाब को आज सुबह पुणे जेल में फांसी दे दी गयी है।

इस बात की जानकारी महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जो आज सुबह आठ बजे हुई। अपनी प्रेस वार्ता में आर आर पाटिल ने कहा कि मुंबई पर हमला देश की अस्मत पर हमले जैसा था इसलिए कसाब को उसकी सजा मिली। अजमल कसाब की फांसी मुंबई हमलों के शहीदों को श्रद्धाजंलि है।

लेकिन लोगों के इस तरह से ट्वीट से कसाब की मौत पर प्रश्न खड़े कर दिये हैं। खैर जो भी हो कसाब की मौत हो गयी यह एक बड़ी खबर है चाहे उसके पीछे कारण कुछ भी हो।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल