![]() |
![]() |
काबुल पहुंचे प्रधानमंत्री
जनता जनार्दन संवाददाता ,
May 12, 2011, 13:48 pm IST
Keywords: अफगानिस्तान काबुल मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री PM Afganistan Kabul
![]() प्रधानमंत्री के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन, अफगानिस्तान से सम्बद्ध विशेष दूत एस.के.लाम्बा और विदेश सचिव निरुपमा राव भी हैं। प्रधानमंत्री सुबह 11.30 बजे काबुल हवाई अड्डा पहुंचे जहां अफगानिस्तान के तीन मंत्रियों ने उनकी अगवानी की। मनमोहन सिंह हवाई अड्डे वहां से सीधे राष्ट्रपति भवन गए जहां अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई से गुरुवार को उनकी वार्ता होगी। करजई उनके सम्मान में भोज दे रहे हैं। शुक्रवार को मनमोहन सिंह अफगानिस्तान की संसद के संयुक्त अधिवेशन को सम्बोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की यह यात्रा अलकायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के महज 11 दिन बाद हो रही है। इससे पहले अफगानिस्तान रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि करजई के साथ बातचीत के दौरान दोनों नेता क्षेत्र के घटनाक्रमों तथा आतंकवाद की बुराई के खिलाफ जारी संघर्ष के बारे में विचार-विमर्श करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत, विकास से जुड़े कार्यो और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में अफगानिस्तान का अचल सहयोगी बना रहेगा। उन्होंने कहा, "यदि हमारे क्षेत्र को समृद्ध होना और और आगे बढ़ना है तो अफगानिस्तान को अपने पुनर्निर्माण में कामयाब होना होगा। यहां के लोग लम्बे अर्से से तकलीफे भुगत रहे हैं। अफगानिस्तान की जनता की सहायता करने की भारत की प्रतिबद्धता स्थायी है और कई तूफानों का सामना कर चुकी है।" |
क्या विजातीय प्रेम विवाहों को लेकर टीवी पर तमाशा बनाना उचित है? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|