Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

नेता येरन नायडू का सड़क दुर्घटना में निधन

नेता येरन नायडू का सड़क दुर्घटना में निधन हैदराबाद: तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री के येरन नायडू का आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में शुक्रवार तड़के हुई एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे।

हैदराबाद से करीब 700 किलोमीटर दूर उत्तरी तटीय आंध्र के श्रीकाकुलम जिले में रानास्थालम के नजदीक नायडू की कार के एक तेल के टैंकर से टकरा जाने से तड़के दो बजे के आसपास यह दुर्घटना हुई।

तेदेपा के पोलिटब्यूरो सदस्य नायडू विशाखापटनम में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद श्रीकाकुलम लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।

गम्भीर रूप से घायल नायडू को राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडीकल साइंसेज (आरआईएमएस) में दाखिल कराया गया, जहां डॉक्टर्स उनका जीवन नहीं बचा सके। उन्हें तड़के 3.30 बजे के आसपास मृत घोषित कर दिया गया।

नायडू के साथ कार में मौजूद चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। उनमें से दो को आरआईएमएस अस्पताल में दाखिल कराया गया है। नायडू चार बार सांसद चुने गए हैं।

वह 1996 से 1998 तक केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री रहे। उनके घर में उनकी पत्नी, बेटा व बेटी हैं। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को श्रीकाकुलम जिले के उनके निमाडा गांव में होगा।
अन्य राजनीतिक दल लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल