Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

गरीबी रेखा के नीचे महिलाओं को दो साड़ी एवं वृद्धजनों को एक कम्बल ..

गरीबी रेखा के नीचे महिलाओं को दो साड़ी एवं वृद्धजनों को एक कम्बल .. लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने भूख मुक्ति एवं रक्षा गारण्टी योजना के अन्तर्गत गरीबी रेखा के नीचे की 18 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को दो साड़ी एवं 65 वर्ष से अधिक महिला, पुरूष वृद्धजनों को एक कम्बल दिये जाने का निर्णय लिया है। लाभार्थियों की चयन सूची सभी जनपदों से मांगी गयी हैं, जिसके तहत अब तक 49 जिलों से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की तथा 13 जनपदों के ग्रामीण क्षेत्र की सूची उपलब्ध हो गयी है।

यह जानकारी आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में पंचायती राज मंत्री बलराम यादव ने गरीबी रेखा से नीचे की महिलाओं को दो साड़ी एवं वृद्धजनों को कम्बल दिये जाने संबंधी मंत्रिमण्डल की उप समिति की समीक्षा बैठक में दी। उन्होंने बताया कि अब तक गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली 18 वर्ष से अधिक आयु की लगभग 183 लाख महिलाओं की सूची उपलब्ध हो गयी है, जिसमें 49 जिलों की ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की तथा 13 जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों की सूची प्राप्त हुई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन 13 जनपदों से अभी सूची प्राप्त नहीं हुई है, उनसे सूची शीघ्र प्राप्त कर ली जाये। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 65 वर्ष से अधिक आयु की महिला एवं पुरूष वृद्धजनों जिन्हें एक-एक कम्बल दिया जाना है, लगभग 48 लाख पात्र व्यक्तियों की सूची भी प्राप्त हो गयी है।

यादव ने समीक्षा बैठक में साड़ी एवं कम्बल के क्रय से संबंधित गठित टेक्निकल कमेटी की रिपोर्ट पर भी चर्चा करते हुए कहा कि साड़ी एवं कम्बल की लम्बाई, चैड़ाई, वजन, धागा, गुणवत्ता एवं मूल्य पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि टेक्निकल कमेटी के सदस्यों एवं आपूर्ति कर्ताओं को एक साथ बुलाकर क्रय संबंधी सभी औपचारिकताएं 15 दिवस में पूर्ण कर ली जायें ,ताकि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप इसका शीघ्र वितरण कराया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि बीपीएल सूची, बीपीएल कार्डधारक एवं अन्त्योदय कार्डधारक तथा रानी लक्ष्मीबाई पेंशन योजना के सभी पात्र लाभार्थियों का चयन किया जायें। तैयार की जा रही सूची में कोई पात्र व्यक्ति छूटने न पाये।

इस अवसर पर वस्त्र एवं रेशम उद्योग मंत्री शिव कुमार बेरिया, दुग्ध विकास राज्य मंत्री राममूर्ति, प्रमुख सचिव पंचायती राज मनोज कुमार, प्रमुख सचिव वस़्त्र उद्योग हरिराज किशोर सिंह, विशेष सचिव लघु उद्योग, वस्त्र उद्योग विजय कान्त दुबे, निदेशक पंचायती राज वीपीसिंह, उप्र राज्य हथकरघा निगम कानपुर के वरिष्ठ प्रबंधक आदि अधिकारियों ने भाग लिया।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल