Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

सैन्य सम्बंध मजबूत करना चाहते हैं श्रीलंका और चीन

सैन्य सम्बंध मजबूत करना चाहते हैं श्रीलंका और चीन कोलम्बो: श्रीलंका और चीन आपसी सैन्य सम्बंधों को मजबूत करना चाहते हैं। यह बात शुक्रवार को श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कही गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार श्रीलंका की यात्रा पर आए चीनी रक्षा मंत्री लिआंग गुआंजली और श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय सचिव गोताबया राजपक्षे के बीच हुई बैठक के बाद यह बयान जारी किया गया।

बैठक के दौरान लियांग ने आशा जताई कि दोनों पक्ष घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण सम्बंधों को बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करते रहेंगे और गैर-पराम्परिक सुरक्षा के क्षेत्र में आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूती देने के लिए काम करेंगे।

इसके अलावा उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि दोनों पक्ष संकट के समय का साथ मिलकर सामना करने की क्षमता में भी सुधार करेंगे, जिससे क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और विकास में योगदान मिलेगा।

दूसरी तरफ राजपक्षे ने कहा कि श्रीलंका जरूरत के समय चीन द्वारा महत्वपूर्ण सहायता और सहयोग को बढ़ावा देने की सराहना करता है।

लियांग श्रीलंका रक्षा मंत्रालय के निमंत्रण पर सद्भावना यात्रा के तहत बुधवार को कोलम्बो पहुंचे थे।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल