माया कोडनानी को आज सुनाई जाएगी सजा
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Aug 31, 2012, 12:48 pm IST
Keywords: Gujarat Naroda Patia massacre BJP Mayaben Kodnani Bajrang Dal Teesta Sitlvad IPC गुजरात नरोदा पाटिया नरसंहार भाजपा मायाबेन कोडनानी बजरंग दल तीस्ता सीतलवाड भारतीय दंड संहिता
अहमदाबाद: नरोदा पाटिया दंगे के गुनहगारों की सजा का ऐलान शुक्रवार को किया जाएगा। सजा पाने वालों में गुजरात की पूर्व मंत्री माया कोडनानी और बजरंग दल के नेता बाबू बजरंगी भी हैं। इन्हें अदालत ने दंगा भड़काने का दोषी पाया है।
गुजरात के गुनहगारों को मिलेगी सजा-ए-मौत या फिर जेल में गुजरेगी जिंदगी? सजा के ऐलान की घड़ी करीब आ चुकी है। साढ़े दस साल से जो लोग अपनों की मौत पर अदालत से इंसाफ की आस लगाए थे, आज उनके जख्मों पर मरहम लगने वाला है। गोधरा में ट्रेन जलाने की घटना के बाद 28 फरवरी 2002 को नरोदा पाटिया में हुए दंगे में कोर्ट ने 62 में से 32 लोगों को दोषी करार दिया था। 29 को रिहा कर दिया गया, जबकि एक की सुनवाई के दौरान ही मौत हो गई। दोषी करार दिए जाने वालों में बीजेपी की विधायक और गुजरात की पूर्व मंत्री माया कोडनानी और बजरंग दल के नेता बाबू बजरंगी भी शामिल हैं। कोडनानी और बजरंगी पर धारा 120बी यानी आपराधिक साजिश रचने और दफा 320 यानी हत्या का आरोप साबित हुआ है। इन धाराओं में इन्हें आजावीन कैद से लेकर फांसी तक की सज़ा हो सकती है। नरोदा पाटिया के दंगों में 97 लोग मारे गए थे। इस केस में कुल 327 लोगों की गवाही के बाद कोर्ट ने इन आरोपियों को दोषी पाया। नरोदा पाटिया केस गुजरात दंगों के उन नौ मामलों में एक है जिसकी जांच एसआईटी ने की थी। गुजरात दंगों के साढ़े दस साल बाद कोर्ट में असलियत सामने आ चुकी है। भले ही ये फैसला आखिरी न हो, लेकिन इतना जरूर है कि दंगे में बीजेपी विधायक और बजरंग दल के कार्यकर्ता के कसूरवार पाए जाने के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की सियासी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। कोडनानी और बजरंगी को भादंसं की धारा 120 बी (आपराधिक षड्यंत्र), 302 (हत्या) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत दोषी करार दिया गया। अभियोजन पक्ष ने सभी दोषियों के लिए मौत की सजा की मांग की है। गौरतलब है कि गोधरा रेलगाड़ी हत्याकांड मामले में अदालत ने 31 लोगों को सजा सुनाई और 63 को बरी कर दिया। सरदारपुरा मामले में अदालत ने 31 को सजा सुनाई और 42 को बरी कर दिया, जबकि दीप्दा दरवाजा मामले में 22 को सजा सुनाई और 61 को बरी कर दिया था। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|