सीरिया में गोलीबारी, 200 लोगों की मौत
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Jul 13, 2012, 12:58 pm IST
Keywords: Syria Hama Province security forces Syrian troops Tarmseh village Hama Revolutionary Council Milisiai workers सीरिया हामा प्रांत सुरक्षा बल सीरियाई सैनिक तारमसेह गांव हामा रिवोल्यूशनरी काउंसिल मिलिशियाई कार्यकर्ता
अम्मान: सीरिया के हामा प्रांत में सुरक्षा बलों के हमले में 200 से ज्यादा लोग मारे गये। विपक्षी कार्यकर्ताओं के मुताबिक सीरियाई सैनिक तारमसेह गांव में गोलबारी कर रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे सरकार समर्थक साबिहा मिलिशिया के कार्यकर्ताओं ने भी गोलीबारी शुरू कर दी। हमले में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई। अधिकांश लोगों के सिर में गोली लगी है। सीरियाई टेलीविजन के मुताबिक तारमसेह गांव में हुए जनसंहार के पीछे सशस्त्र आतंकवादी समूह का हाथ है। इस हमले में तीन सैनिक मारे गये हैं। एक विपक्षी कार्यकर्ता फादी सामेह ने बताया कि उसने जनसंहार शुरू होने के पहले ही इलाका छोड़ दिया था, लेकिन वह लोगों के संपर्क में था। उसने कहा कि ऐसा लगता है कि मिलिशियाई कार्यकर्ता अचानक गांव पहुंचे और विद्रोही लोगो को घरों से बाहर निकालकर गोली मारनी शुरू कर दी। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|