Thursday, 28 March 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

दिल्ली में चार जुलाई तक आएगा मानसून

दिल्ली में चार जुलाई तक आएगा मानसून नई दिल्ली: काले मेघा के बरसने का इंतजार करते-करते लोग थक चुके हैं, लेकिन दिल्लीवासी कुछ राहत की सांस ले सकते हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में चार जुलाई तक मानसून पहुंच सकता है।

दिल्ली के अलावा पूरे उत्तर भारत में लोग तपिश और उमस से जूझ रहे हैं। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्लीवासियों को इस तपिश से अभी कम से कम एक सप्ताह और जूझना पड़ेगा। शनिवार को आसमान साफ रहेगा और तापमान उच्च स्तर पर बना रहेगा।

मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश से आने वाली मानसूनी हवाओं के दिल्ली और उसके पड़ोसी क्षेत्रों में न पहुंचने के कारण कम से कम एक सप्ताह तक यही स्थिति बनी रहेगी।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण, जो कि मानसून से सम्बंधित नहीं है, सप्ताहात में शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने से राहत मिल सकती है।

शुक्रवार को दिल्ली में आ‌र्द्रता का स्तर अधिकतम 46 और न्यूनतम 27 प्रतिशत तक पहुंच गया। जबकि एक दिन पहले न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 31.6 डिग्री था।

गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से पाच डिग्री अधिक 41.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

अन्य दिल्ली, मेरा दिल लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल