मां बनना एक सुखद एहसास : ऐश्वर्या
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Jun 16, 2012, 17:53 pm IST
Keywords: Bollywood actress Aishwarya Rai Bachchan motherhood first priority curtains now returning no intention his daughter Aishwarya Aradya birth बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन मातृत्व पहली प्राथमिकता पर्दे फिलहाल लौटने कोई इरादा ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या जन्म
लंदन: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए मातृत्व पहली प्राथमिकता है और पर्दे पर फिलहाल लौटने का उनका कोई इरादा भी नहीं है। पिछले साल नवंबर में ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या को जन्म दिया था।
भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद कीथ वाज़ की 25वीं वर्षगांठ में शिरकत करने आई ऐश्वर्या ने कहा कि मां बनने का एहसास काफी सुखद है मैं इसका पूरा आनंद उठा रही हूं। पिछली रात को रेडिसन एडवर्डियन हिथ्रो होटल में रात्रि भोज के दौरान 38 वर्षीय इस पूर्व विश्व सुंदरी और उनके अभिनेता पति अभिषेक बच्चन को देखा गया था। ऐश्वर्या के मातृत्व की जिम्मेदारियों को बांटने के सवाल पर अभिषेक ने कहा कि मैं दोषी हूं क्योंकि मैं अपनी बेटी की नैपी बदलने के लिए बहुत वक्त नहीं दे पा रहा हूं। सारे मुश्किल काम वह करती है। आखरी बार ऐश्वर्या 'गुज़ारिश' फिल्म में नज़र आई थी। ऐश्वर्या का इरादा फिलहाल काम पर लौटने का नहीं है। ड्रीम रोल के बारे में पूछने पर वह कहती हैं कि मैंने अब तक इस बारे में कुछ सोचा नहीं है। इसी के जवाब में अभिषेक ने कहा कि हम अपने सपने को हर रोज जीते हैं। अभिषेक के साथ शादी को ऐश्वर्या अपने जीवन का सबसे खुशनुमा दिन बताती हैं। वही वाज़ ने बताया कि सेहत को लेकर डॉक्टरों ने अमिताभ बच्चन को आराम करने की सलाह दी है इसलिए वह कार्यक्रम में नही पहुच पाए। अभिषेक और ऐश्वर्या के साथ जया बच्चन आई हैं लेकिन बेटी आराध्या का ध्यान रखने के कारण वह डिनर में शामिल नहीं हो सकीं। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|