Thursday, 28 March 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

इंडियन आइडल 6' में दिखेंगी जबरदस्त प्रतिभाएं

जनता जनार्दन संवाददाता , May 30, 2012, 15:47 pm IST
Keywords: Asha Bhosle   Sunidhi Chauhan   Salim Merchant   Anu Malik   Indian Idol 6 '   Mumbai   आशा भोंसले    सुनिधि चौहान    सलीम मर्चेन्ट    अन्नू मलिक    'इंडियन आइडल 6'    मुम्बई  
फ़ॉन्ट साइज :
इंडियन आइडल 6' में दिखेंगी जबरदस्त प्रतिभाएं मुम्बई: 'इंडियन आइडल 6' के प्रोमो देखकर लग रहा है कि यह संस्करण लोगों को न सिर्फ भावनात्मक रूप से अपने साथ जोड़ेगा बल्कि देश की उभरती अद्भुत प्रतिभाओं के माध्यम से उन्हें आश्चर्यचकित भी कर देगा।

इस संस्करण अन्नू मलिक, सलीम मर्चेन्ट और सुनिधि चौहान एक बार फिर से निर्णायक की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं चौथे निर्णायक की भूमिका महान गायिका आशा भोंसले निभाएंगी।

संगीतकार मलिक ने बताया, "इस बार का 'इंडियन आइडल' नई प्रतिभाओं के माध्यम से आपको झकझोर देगा।"

उन्होंने कहा, "इस वर्ष हमारा पूरा ध्यान आवाज की मधुरता पर है। गाने वाले की आवाज किसी की नकल नहीं होनी चाहिए। उसमें अनोखापन होना चाहिए, कुछ ऐसा जो उसका अपना हो।"

मलिक, चौहान और मर्चेन्ट ने ऑडिशन लेने के लिए देश के करीब 21 शहरों की यात्राएं की और हजारों लोगों में से बेहतरीन प्रतिभाओं को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चुना।

मर्चेन्ट ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि हम प्रतिभागियों के प्रदर्शन का आकलन करते समय उनके रंग रूप को ध्यान में रखेंगे। इस बार सिर्फ आवाज ही सब कुछ होगी। इस बार के संस्करण का स्तर बीते संस्करणों के स्तर से काफी ऊंचा है।"

कार्यक्रम का प्रसारण शुक्रवार से शुरू होगा।
अन्य टेलीविजन लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल