![]() |
![]() |
जिम्बाब्वे की कीनिया पर शानदार जीत
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Mar 21, 2011, 15:42 pm IST
Keywords: जिम्बाब्वे कीनिया क्रिकेट विश्व कप World Cup Cricket Zimbabwe Kiniya World Cup Cricket
![]() जिम्बाब्वे ने क्रेग इरविन, वुसी सिबांडा और ततेंडा तायुबू के अर्धशतकों की मदद से छह विकेट पर 308 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में कीनिया की टीम 36 ओवर में 147 रन पर सिमट गई। कीनिया की ओर से निहिमेह ओडियांबो ने सर्वाधिक नाबाद 44 रन बनाये। उन्होंने 47 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके मारे। विजेता टीम की ओर से रेमंड प्राइस ने 20, ग्रेग लैंब ने 21 जबकि ग्रीम क्रेमर ने 28 रन देकर दो.दो विकेट चटकाये। जिम्बाब्वे का स्कोर एक समय 10 ओवर में 36 रन पर दो विकेट था लेकिन इसके बाद सिबांडा :57 गेंद में 61 रन: और तायुबू :74 गेंद में 53 रन: ने 117 गेंद में 110 रन जोड़कर पारी को संवारा। इरविन ने 54 गेंद में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 66 रन की तूफानी पारी खेली जबकि कप्तान एल्टन चिगुम्बुरा ने तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 41 गेंद में 38 रन बनाये। दोनों ने सिर्फ 86 गेंद में पांचवें विकेट के लिए 105 रन जोड़े और टीम का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया। दोनों टीमें पहले ही क्वार्टर फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई थी लेकिन जिम्बाब्वे की टीम मौजूदा विश्व कप में दूसरी जीत दर्ज करने में सफल रही। कीनिया की टीम ने अपने सभी मैच गंवाये। |
क्या विजातीय प्रेम विवाहों को लेकर टीवी पर तमाशा बनाना उचित है? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|