अब चिकनी कमर लचकाएंगी सोनाक्षी
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Apr 20, 2012, 18:09 pm IST
Keywords: Dabang- 2 Film Rowdy Rathore Item Number Prabhudeva Sonakshi दबंग- 2 फिल्म राउडी राठौर आइटम नंबर प्रभुदेवा सोनाक्षी
दबंग- 2 का मुन्नी तो करीना कपूर के खाते में चला गया लेकिन फिल्म की लीड एक्ट्रेस सोनाक्षी भी पीछे नहीं हैं। इस फिल्म में न सही लेकिन एक अन्य फिल्म में वे अपनी चिकनी कमर लचकाने को तैयार हैं।
फिल्म राउडी राठौर में इसी टाइटल वाले आइटम सांग में परफेक्ट मूव्स देने के लिए सोनाक्षी इन दिनों खूब मेहनत कर रही हैं। यह गीत प्रभुदेवा ने निर्देशित और विष्णु ने कोरियोग्राफ किया है। इसमें सोना के साथ अक्षय कुमार भी थिरकते नजर आएंगे। प्रभुदेवा जैसे डांस गुरु के निर्देशन में आइटम नंबर करना अपने आप में एक चैलेंज हैं। दूसरा, यह सोनाक्षी का पहला आइटम नंबर है और तीसरा, चिकनी चमेली से मिलता-जुलता नाम होने की वजह से इनकी तुलना होने के भी चांसेस हैं। गौरतलब यह है कि इस गीत के लिए सोनाक्षी को सौ ग्राम वजन भी घटाने को नहीं कहा गया। सोना का कहना है कि डायरेक्टर प्रभु और कोरियोग्राफर विष्णु को मेरे हालिया वजन व फिगर से कोई परेशानी नहीं है। सूत्रों ने बताया कि यह गीत हम्पी में शूट किया जाना है जो बहुत खूबसूरत जगह है। फिलहाल तो सभी सोना को इस अवतार में देखने के इंतजार में हैं। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|