गर्मियों में अनेक बिमारियों का डॉक्टर है नारियल पानी

जनता जनार्दन संवाददाता , Apr 18, 2012, 11:43 am IST
Keywords: New Delhi   heat   disease   coconut water   नई दिल्ली    गर्मी    बीमारी    नारियल पानी  
फ़ॉन्ट साइज :
गर्मियों में अनेक बिमारियों का डॉक्टर है नारियल पानी नई दिल्ली: गर्मियों में हमारा लाइफस्टाइल बिल्कुल बदल जाता है। खानपान के मामले में हम ज्यादा सजग हो जाते हैं। इन दिनों हमें काम करने में अतिरिक्त उर्जा की आवश्यकता होती है। यही कारण है कि हमारे शरीर में अकसर पानी की कमी हो जाती है, हम बीमार पड़ने लगते हैं। सवाल है ऐसे में क्या किया जाए? तो ऐसे में आपके लिए नारियल का पानी बहुत ही फायदेमंद है|

आपको पता है नारियल न केवल धार्मिक कार्यों में ही उपयोगी है बल्कि नारियल बहुत सी बीमारियों का डॉक्टर है| नारियल पानी देर से पचने वाला, मूत्राशय शोधक, ग्राही, पुष्टिकारक, बलवर्धक, रक्तविकार नाशक, दाहशामक तथा वात-पित्त नाशक है। आपको बता दें कि सूखे नारियल से तेल निकाला जाता है जिसकी मालिश त्वचा तथा बालों के लिए अच्छी होती है। इससे मस्तिष्क ठंडा रहता है।

विभिन्न त्वचा रोगों जैसे खाज-खुजली में नारियल के तेल में नींबू का रस और कपूर मिलाकर प्रभावित स्थान पर लगाने से लाभ मिलता है। इतना ही नहीं अगर आप स्वस्थ्य सुंदर संतान की प्राप्ति चाहती हैं गर्भावस्था के दौरान 3-4 टुकड़े नारियल प्रतिदिन चबाचबाकर खाएं। इसके साथ एक चम्मच मक्खन, मिसरी तथा थोड़ी सी पिसी काली मिर्च मिलाकर चाटें। बाद में थोड़ी सी सौंफ चबाएं इसके आधे घंटे बाद तक कुछ भी खाना पीना नहीं चाहिए।

नारियल हमे मोटापे से भी बचाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, एक स्वस्थ व्यस्क के भोजन में प्रतिदिन 15 मिग्रा जिंक होना जरूरी है जिससे मोटापे से बचा जा सके। ताजा नारियल में जिंक भरपूर मात्रा में होता हैं| अतः उसका नियमित सेवन हमारे शरीर को मोटा तथा बेडौल होने से बचा सकता है।

नारियल का पानी शरीर को ठंडा करता है और शरीर का तापमान ठीक बनाये रखता है| नारियल पानी ऊर्जा का अच्छा स्त्रौत है इसलिए व्यायाम के बाद के बाद इसे जरुर पीना चाहिए| जो लोग अधिक व्यायाम करते हैं उन्हें तो व्यायाम के बाद नारियल पानी जरुर पीना चाहिए|

नारियल का पानी शरीर के मेटाबोलिस्म रेट को बढ़ाता है जो कि वजन को कम करने में सहायक होता है| यह इम्म्युन सिस्टम को ताकत देता है जिससे की शरीर को बीमारियों से लड़ने में सहायता मिलती है|

नारियल पानी में शुगर का लेवल कम होता है इसलिए यह शुगर के रोगियों के शुगर लेवल को कम करने मदद करता है| यह शरीर के पीएच को बेलेंस रखता है जिससे कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है| नारियल का पानी किडनी और मूत्राशय से सम्बन्धित बीमारियों में बहुत लाभ पहुंचाता है| नारियल का पानी हमारी शरीर की त्वचा को स्वस्थ बनाता है|

इतना ही नहीं मोटापे को कम करने में भी नारियल का पानी बहुत फायदा पहुंचाता है| नारियल का पानी हमारे ब्लड प्रेशर को ठीक रखता है|
 

अन्य स्वास्थ्य लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल