प्रांत
गुजरात का विकास मॉडलः अस्पताल में शिशुओं की मौत बाद दिखी कुपोषण की तस्वीर जनता जनार्दन डेस्क ,  Nov 06, 2017
हाल ही में अहमदाबाद के प्रमुख सदर अस्पताल में तीन दिन में 18 नवजात शिशुओं की मौत के बाद इसके कारणों को लेकर पूरे देश में चर्चा होने लगी, जिसमें एक बात सामने आई कि उनमें से ज्यादातर बच्चे सामान्य से कम वजन के थे। इस तरह वे कमजोर भी थे। ....  लेख पढ़ें
नोटबंदी के असर से अभी भी उबर नहीं पाए हैं पंजाब के किसान जयदीप सरीन ,  Oct 31, 2017
'हरित क्रांति' का नुमाइंदा कृषि प्रधान राज्य पंजाब अभी भी नोटबंदी के असर से उबर नहीं सका है। नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा यह घोषणा अचानक की गई थी और पंजाब एवं इसके पड़ोसी राज्य हरियाणा में किसानों के लिए यह सबसे बुरा दौर था, क्योंकि उस समय धान की खरीद चरम पर थी। किसान समुदाय के 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के लेन-देन किए जाने थे। ....  लेख पढ़ें
बिहार के किसानों को इंद्र देवता की मेहरबानी का इंतजार जनता जनार्दन डेस्क ,  Jul 05, 2017
वे अकेले नहीं हैं। बिहार में हजारों-लाखों किसानों की निगाहें बीते एक हफ्ते से आसमान पर टिकी हुईं हैं। बादल आते तो हैं, लेकिन एक-आध बूंद टपका कर चले जाते हैं। बिहार में मानसून के पहुंचने की तारीख आम तौर से 12 से 14 जून के बीच मानी जाती है। ....  लेख पढ़ें
नर्मदा किनारे छह करोड़ पौधारोपणः 'अनिल दवे' के सपनों को आकार देने का मौका! जनता जनार्दन डेस्क ,  Jun 05, 2017
मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी के दोनों तटों पर दो जुलाई को छह करोड़ से ज्यादा पौधे लगाने का सरकार ने निर्णय लिया है, मगर सरकार के पास छह जुलाई को यह कार्यक्रम करके पूर्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल दवे के सपनों को आकार देने का मौका है, क्योंकि दवे का छह जुलाई को जन्मदिन है। सत्ता और संगठन से जुड़े लोग भी दबे स्वर में पौधारोपण की तारीख में बदलाव का सुझाव दे रहे हैं। ....  लेख पढ़ें
क्या कश्मीर में हिंसा के हालात पर काबू नहीं पाया जा सकता? जनता जनार्दन डेस्क ,  Apr 20, 2017
कश्मीर घाटी में बीते वसंत ऋतु की शुरुआत हिंसा के बीच हुई। आतंकियों ने आम नागरिकों पर हमले किए, सुरक्षा बलों ने पत्थरबाजों से बचने के लिए अपनी गाड़ी के आगे एक आम नागरिक को बांध डाला, एक संसदीय सीट पर हुए उप-चुनाव में मतदान फीसदी बेहद कम रहा और लोगों की भावनाएं भड़काने के लिए हर तरफ से सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल किया गया। ....  लेख पढ़ें
कैग रिपोर्ट आते ही फिर घिरे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता जनार्दन संवाददाता ,  Mar 29, 2017
नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) की रिपोर्ट में मध्यप्रदेश के व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) को लेकर उठे सवालों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक बार विवाद के केंद्र में ला दिया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि कैग रिपोर्ट ने 2004 से 2014 के बीच के दस सालों की व्यापमं की कार्यप्रणाली को लेकर सरकार को निशाने पर लिया है। ....  लेख पढ़ें
'घाटी में कश्मीरी पंडितों को अलग बसाना अच्छा विचार नहीं' जनता जनार्दन डेस्क ,  Feb 21, 2017
कश्मीर के 90 के दशक के शुरुआती दिनों के हालात पर उपन्यास लिखने वाले संचित गुप्ता पलायन कर गए कश्मीरी पंडितों को कश्मीर के अलग क्षेत्रों में बसाने के विचार को अच्छा नहीं मानते हैं। संचित की किताब 'द ट्री विद अ थाउंसैंड एप्पल्स' कश्मीर घाटी के 1990 के दशक के शुरुआती दिनों के हालात पर आधारित है, ....  लेख पढ़ें
हजारों की भीड़ में क्यों हिचकोले खा गई बिहार प्रशासन की नाव जनता जनार्दन डेस्क ,  Jan 16, 2017
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर गंगा के सबलपुर दियारा क्षेत्र में पतंग उत्सव का आयोजन किया गया था. इस दौरान दियारा से लोगों को लेकर लौट रही एक नाव गंगा नदी में पलट गई. पतंग महोत्सव में पतजंगबाजी के दौरान पतंग की डोर संभालने गए 24 लोगों की जिंदगी की डोर ही टूट गई. ....  लेख पढ़ें
कश्मीर: स्कूलों को जलाना कुटिल चाल का हिस्सा ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता, सेवानिवृत्त ,  Nov 06, 2016
हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद 9 जुलाई से अब तक कश्मीर में 27 स्कूलों को आग के हवाले किया जा चुका है। सवाल यह है कि स्कूलों को क्यों निशाना बनाया जा रहा है और क्यों केवल सरकारी स्कूल जलाए जा रहे हैं? यह सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जाना है या फिर यह किसी बड़े कुटिल खेल का हिस्सा है? ....  लेख पढ़ें
पटना विस्फोट के वक्त किए वादे भूल गए प्रधानमंत्री मोदी? जनता जनार्दन संवाददाता ,  Oct 29, 2016
'कस्मे वादे प्यार वफा सब बातें हैं बातों का क्या..!' जब भी नेताओं के वादों की याद आती है, तो यह गाना बरबस ही लोगों की जुबां पर आ जाता है। फिल्म 'उपकार' के इस गीत की पहली पंक्ति लोकतंत्र में चल रहे वादों के खेल को समझने की प्रेरणा देती है। ....  लेख पढ़ें
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल